फौलादी शरीर बनाने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 13:25

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन-
1. आलू- 
आलू लगभग हर घर में हर दिन इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है. आपको बता दें कि एक बड़े आलू में पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर और मैंगनीज, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. 

2. ब्लूबेरी-
बेरी को सेहत के लिहाज से बहुत ही गुणकारी माना जाता है. ब्लू बेरी में विटामिन, मिनरल्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. 

3. अंडा-
अंडा पोषक तत्वों का भंडार है. एक अंडे में विटामिन, मिनरल्स और कोलीन सहित विभिन्न न्यूट्रिशंस होते हैं. इनमें उच्च मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं.

4. सालमन फिश-
अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो आपके लिए फिश खाना अच्छा है. सालमन फिश को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें ओमेगा-3, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी होता है. हफ्ते में एक या दो बार इस फैटी फिश का सेवन करने से शरीर को कई जरूरी तत्व मिल सकते हैं. 




solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info